पारस अरोड़ा

पारस अरोड़ा का जीवन परिचय | Paras Arora biography in Hindi

पारस अरोड़ा (अभिनेता) जीवन परिचय, परिवार, गर्लफ्रेंड, पसंदीदा चीज़े, उम्र, लम्बाई, वजन, कैरियर, शिक्षा, रोचक तथ्य, जीवनी, विकी, बायो, और अधिक

पारस अरोड़ा एक भारतीय अभिनेता हैं। वह मुख्य रूप से हिंदी फिल्म और टीवी सीरियल में काम करते है। उन्हें टीवी धारावाहिक “महाभारत” में “अभिमन्यु” की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है।

बायो/परिचय (Wiki/bio)

नाम:-पारस अरोड़ा
व्यवसाय:-अभिनेता

व्यक्तिगत जानकारी (Personal information)

जन्म दिनांक:-10 जनवरी 1994
उम्र:-28 साल (2022 तक)
जन्म स्थान:-बरेली, उत्तर प्रदेश
गृहनगर:-बरेली, उत्तर प्रदेश
राशि:-मकर राशि
नागरिकता/राष्ट्रीयता:-भारतीय
धर्म:-हिन्दू धर्म
जाति:-खत्री
शौक:-मूवी देखना, डांस करना और गिटार बजाना

शारीरिक जानकारी (Physical Stats)

आंखों का रंग:-गहरा भूरा
बालों का रंग:-काला
लम्बाई(लगभग):-173 सेंटीमीटर
1.73 मीटर
5 फीट 8 इंच
वज़न(लगभग):-69 किलोग्राम
पारस अरोड़ा
image source: Instagram

कैरियर (Career)

टेलीविजन डेब्यू:-रावण (2006)
फिल्म डेब्यू:-लेट्स डांस (2009)

पारस अरोड़ा ने अपने अभिनय कैरियर की शुरूआत 2006 में टीवी सीरियल रावण से को थी। उसके बाद उन्होंने 2008 में टीवी धारावाहिक रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाई थी।

उसके बाद, वह मीरा, दिल से दिल तक, वीर शिवाजी, प्यार तूने क्या किया, सावधान इंडिया, पुलिस फैक्ट्री, और उड़ान जैसे कई टीवी सीरियल में दिखाई दिए थे।

2009 में, उन्होंने बॉलीवुड में “लेट्स डांस” के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। बॉलीवुड फिल्मों में कई कैमियो करने के बाद, पारस को कंगना रनौत के साथ फिल्म “रज्जो” से सफलता मिली थी।

2019 में, उन्होंने सब टीवी के कॉमेडी शो “बावले उतावले” में गुड्डू की भूमिका निभाई थी। 2020 में वह टीवी सीरियल कटेलाल एंड संस में दिखाई दिए थे। वह 2022 में दंगल टीवी के सीरियल बृज के गोपाल में कृष्णा की भूमिका निभा रहे है।

शिक्षा और योग्यता (Education & qualification)

स्कूल:-हांडा पब्लिक स्कूल, बरेली
कॉलेज/विश्वविद्यालय:-रावल इंटरनेशनल कॉलेज, मुंबई
योग्यता:-ग्रैजुएशन

परिवार (Family)

पिता का नाम:-बृजमोहन अरोड़ा
माता का नाम:-रेणु अरोड़ा
बहन का नाम:-ज्ञात नहीं
भाई का नाम:-1 छोटा भाई (नाम ज्ञात नहीं)

प्रेम सम्बंध, वैवाहिक स्थिति, बच्चे (Affair, Marital status, children)

वैवाहिक स्थिति:-अविवाहित
गर्लफ्रेंड:-मीरा देओस्थले (अभिनेत्री)((Bollywood Shaadis))
नेहा तोमर (अभिनेत्री)((telly chakkar))
पत्नी का नाम:-N/A

पसंदीदा चीजें

अभिनेता:-सलमान खान
अभिनेत्री:-आलिया भट्ट
सुपरहीरो:-सुपरमैन
खाना:-चॉकलेट केक
रंग:-काला, ग्रे, सफेद, लाल
डेस्टिनेशन:-गोवा

सोशल मीडिया प्रोफाइल (Social Media Profile)

Facebook:-N/A
Instagram:-@iamparasarora
Twitter:-@theparasarora
Wikipedia:-Paras Arora
पारस अरोड़ा
image source: Instagram

पारस अरोड़ा के रोचक तथ्य (facts about Paras Arora)

  • पारस अरोड़ा का जन्म और पालन-पोषण उत्तर प्रदेश के बरेली में हुआ है।
  • वह फिटनेस फ्रीक हैं।
  • वह बचपन में पायलट बनना चाहते थे लेकिन उनकी डांस प्रतिभा उन्हें मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में ले गई।
  • उन्होंने 2013 की महाभारत में अभिमन्यु की भूमिका निभाई थी जिसे दर्शकों ने खूब सराहा था।
  • उन्होंने ‘एमटीवी बॉक्स क्रिकेट लीग’ में “चेन्नई स्वैगर्स” टीम का प्रतिनिधित्व किया था।
  • वह एक शौकीन डॉग लवर हैं।
  • उन्होंने बॉलीवुड फिल्म “रज्जो” में काम करने के लिए अपनी कक्षा 12वीं की परीक्षा छोड़ दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *