सुम्बुल तौकीर खान (अभिनेत्री) जीवन परिचय, कैरियर, शिक्षा, परिवार, बॉयफ्रेंड, उम्र, लम्बाई, वजन, पसंदीदा चीज़े, रोचक तथ्य, जीवनी, विकी, बायोग्राफी और अधिक
सुम्बुल तौकीर खान एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जो हिंदी टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री में काम करती हैं। वह स्टार प्लस के टीवी सीरियल ‘इमली‘ (2020) में इमली की मुख्य भूमिका निभाने के लिए जानी जाती हैं।
विषय सूची
बायो/परिचय (Wiki/bio)
नाम:-
सुम्बुल तौकीर खान
अन्य नाम:-
एज़ा तौकीर खान
उपनाम (Nick Name):-
गुनगुन
व्यवसाय:-
अभिनेत्री
व्यक्तिगत जानकारी (Personal information)
जन्म दिनांक:-
15 नवंबर 2003
उम्र:-
18 साल (2022 तक)
जन्म स्थान:-
कटनी, मध्य प्रदेश
गृहनगर:-
कटनी, मध्य प्रदेश
राशि:-
वृश्चिक राशि
नागरिकता/राष्ट्रीयता:-
भारतीय
धर्म:-
मुस्लिम/इस्लाम धर्म
शौक:-
डांस करना और गाना
शारीरिक जानकारी (Physical Stats)
आंखों का रंग:-
भुरा
बालों का रंग:-
काला
लम्बाई(लगभग):-
163 सेंटीमीटर 1.63 मीटर 5 फीट 4 इंच
वज़न(लगभग):-
51 किलोग्राम
कैरियर (Career)
टेलीविजन डेब्यू:-
चंद्रगुप्त मौर्य (2011)
डेब्यू फिल्म(हिंदी):-
आर्टिकल 15 (2019)
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। उन्होंने ‘ DID लिटिल मास्टर्स’ (2015) जैसे कई टीवी रियलिटी शो में भाग लिया था। 2011 में, उन्होंने सोनी टीवी के सीरियल ‘चंद्रगुप्त मौर्य’ में शुभदा की भूमिका निभाकर एक अभिनेता के रूप में अपने कैरियर की शुरुआत की थी।
2013 में, वह टीवी सीरियल ‘जोधा अकबर’ में दिखाई दीं थी, जिसमें उन्होंने मेहताब(अकबर की भतीजी) की भूमिका निभाई थी। उन्होंने 2016 में टीवी सीरियल ‘वारिस’ और 2019 में ‘इशारों इशारों में’ में भी दिखाई दी थी।
2018 में, वह हिंदी शॉर्ट फिल्म ‘घर की ज्योति’ में दिखाई दीं थी। उन्होंने आयुष्मान खुराना अभिनीत हिंदी फिल्म ‘आर्टिकल 15’ (2019) में अभिनय किया था। इस फिल्म में उन्होंने अमली की भूमिका निभाई थी। वह स्टार प्लस के टीवी सीरियल ‘इमली’ से सुर्खियों में आईं थी, जिसमें उन्होंने 2020 में इमली की मुख्य भूमिका निभाई थी।