तेजस्वी प्रकाश

तेजस्वी प्रकाश की जीवनी | Tejasswi Prakash biography in Hindi

नाम (अभिनेत्री) जीवन परिचय, कैरियर, शिक्षा, परिवार, बॉयफ्रेंड, उम्र, लम्बाई, वजन, पसंदीदा चीज़े, रोचक तथ्य, जीवनी, विकी, बायोग्राफी और अधिक

तेजस्वी प्रकाश एक भारतीय अभिनेत्री हैं। वह मुख्य रूप से हिंदी टेलीविजन इंडस्ट्री में काम करती हैं। वह “स्वरगिनी – जोड़ें रिश्तों के सुर” (2015-16) में ‘रागिनी माहेश्वरी’ की मुख्य भूमिका निभाने के लिए जानी जाती हैं। 2021 में, वह बिग बॉस सीज़न 15 में दिखाई दीं और शो की विजेता के रही है।

बायो/परिचय (Wiki/bio)

नाम:-तेजस्वी प्रकाश
पुरा नाम/वास्तविक नाम:-तेजस्वी प्रकाश वायंगंकर
उपनाम (Nick Name):-तेजा भाई और तेजू((Telly Chakkar))
व्यवसाय:-अभिनेत्री

व्यक्तिगत जानकारी (Personal information)

जन्म दिनांक:-10 जून 1993
उम्र:-28 साल (2022 तक)
जन्म स्थान:-जेद्दाह, सऊदी अरब
गृहनगर:-मुंबई, महाराष्ट्र
राशि:-मिथुन राशि
नागरिकता/राष्ट्रीयता:-भारतीय
धर्म:-हिन्दू धर्म
जाति:-ज्ञात नहीं
शौक:-डांस और गाना

शारीरिक जानकारी (Physical Stats)

आंखों का रंग:-काला
बालों का रंग:-काला
लम्बाई(लगभग):-163 सेंटीमीटर
1.63 मीटर
5 फीट 4 इंच
वज़न(लगभग):-52 किलोग्राम

कैरियर (Career)

वेब सीरीज डेब्यू:-सिलसिला बदलते रिश्तों का (2019)
टेलीविजन डेब्यू:-‘2612’ (2012)

तेजस्वी प्रकाश ने अपने टेलीविजन कैरियर की शुरूआत 2012 में टीवी सीरियल 2612 से की थी। जिसमे उन्होंने रश्मि भार्गव की भूमिका निभाई थी। 2013 में वह कलर्स टीवी के सीरियल संस्कार – धरोहर अपनों की में दिखाई दी थी। इस सीरियल के बाद वह 2015 में कलर्स टीवी के धारावाहिक स्वरगिनी – जोड़े रिश्तों के सूर में रागिनी माहेश्वरी की भूमिका में दिखाई दी थी। इस सीरियल से उन्हे काफी लोकप्रियता मिली थी।

2017 में वह सोनी टीवी के सीरियल पहरेदार पिया की में दिया रतन सिंह की भूमिका में दिखाई दी थी। यह सीरियल 9 साल के लड़के और 18 साल की लड़की के विवाहित जीवन पर आधारित था। इसके लिए उन्हें काफ़ी भारी आलोचना का सामना करना पड़ा था।

उसके बाद में, वह ‘रिश्ता लिखेंगे हम नया’ (2017), ‘सिलसिला बदलते रिश्तों का’ (2018), और ‘कर्ण संगिनी’ (2018) जैसे टीवी शो में दिखाई दीं थी।

उन्होंने बॉक्स क्रिकेट लीग सीजन 2, खतरों के खिलाड़ी सीजन 2, Ladies vs Gentlemen, जी कॉमेडी शो आदि में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया था। 2021 में उन्होंने बिग बॉस सीजन 15 में भाग लिया था और वह इस शो की विजेता रही थी।

वह 2022 में कलर्स टीवी के सीरियल नागिन सीजन 6 में प्रथा की भूमिका निभा रही है।

शिक्षा और योग्यता (Education & qualification)

स्कूल:-ज्ञात नहीं
कॉलेज/विश्वविद्यालय:-मुंबई विश्वविद्यालय
योग्यता:-इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में ग्रैजुएशन

परिवार (Family)

पिता का नाम:-प्रकाश वायंगंकर (इंजीनियर)
माता का नाम:-नाम ज्ञात नहीं
बहन का नाम:-N/A
भाई का नाम:-प्रतीक वायंगंकर (इंजीनियर MazikGlobal Inc. पार्क रिज इलिनोइस, US . में)

प्रेम सम्बंध, वैवाहिक स्थिति, बच्चे (Affair, Marital status, children)

वैवाहिक स्थिति:-अविवाहित
बॉयफ्रेंड:-ज्ञात नहीं
पति का नाम:-N/A

सोशल मीडिया प्रोफाइल (Social Media Profile)

Facebook:-@iamTejasswiPrakash
Instagram:-@tejasswiprakash
Twitter:-N/A
Wikipedia:-Tejasswi Prakash
तेजस्वी प्रकाश
image source: Instagram

तेजस्वी प्रकाश से जुड़े रोचक तथ्य (facts about Tejasswi Prakash)

  • तेजस्वी प्रकाश का जन्म और पालन-पोषण सऊदी अरब के जेद्दा में हुआ था।
  • वह एक म्यूजिकल परिवार से ताल्लुक रखती हैं।
  • उन्हें बचपन से ही एक्टिंग का शौक है।
  • उन्होंने लगभग चार वर्षों तक भारतीय शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण लिया है।
  • जब वह ग्रैजुएशन की पढ़ाई कर रही थी, तब उन्होंने ‘मुंबई की फ्रेश फेस प्रतियोगिता’ में भाग लिया और खिताब अपने नाम किया था।
  • उनके पास लाल रंग की हुंडई कार है।
  • उन्हें स्ट्रीट फूड खाना बहुत पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *