पारस कलनावत

पारस कलनावत की जीवनी | Paras Kalnawat biography in Hindi

पारस कलनावत (अभिनेता) जीवन परिचय, उम्र, लम्बाई, वजन, कैरियर, शिक्षा, परिवार, गर्लफ्रेंड, पसंदीदा चीज़े, रोचक तथ्य, जीवनी और अधिक

पारस कलनावत एक भारतीय अभिनेता और मॉडल हैं। वह मुख्य रूप से टेलीविज़न इंडस्ट्री में काम करने के लिए जाने जाते है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2017 में टीवी सीरियल मेरी दुर्गा से की थी। उन्हें टेलीविजन सीरियल मेरी दुर्गा, मरियम खान – रिपोर्टिंग लाइव और अनुपमा के लिए जाना जाता है।

बायो/परिचय (Wiki/bio)

नाम:-पारस कलनावत
पुरा नाम:-पारस भुषण कलनावत
उपनाम (Nick Name):-परु
व्यवसाय:-अभिनेता, मॉडल

व्यक्तिगत जानकारी (Personal information)

जन्म दिनांक:-9 नवम्बर 1996
उम्र:-25 साल (2022 तक)
जन्म स्थान:-बांद्रा, मुंबई, महाराष्ट्र
गृहनगर:-बांद्रा, मुंबई, महाराष्ट्र
राशि:-वृश्चिक राशि
नागरिकता/राष्ट्रीयता:-भारतीय
धर्म:-हिन्दू धर्म
जाति:-ब्राह्मण
शौक:-जिमिंग, राइटिंग

शारीरिक जानकारी (Physical Stats)

लम्बाई(लगभग):-187 सेंटीमीटर
1.87 मीटर
6 फीट 2 इंच
वज़न(लगभग):-67 किलोग्राम
बालों का रंग:-काला
आंखों का रंग:-हेज़ल ग्रे

कैरियर (Career)

वेब सीरीज डेब्यू:-दिल ही तो है सीजन 2 (2019)
टेलीविजन डेब्यू:-मेरी दुर्गा (2017)

पारस कलनावत ने 2016 में पीपल्स च्वाइस अवार्ड मैक्स एलीट मॉडल लुक प्रतियोगिता में भाग लेकर और जीतकर एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद, उन्होंने कुणाल रावल, मोनिशा जयसिंह, मनीष मल्होत्रा ​​और नरेंद्र कुमार जैसे फैशन डिजाइनरों के लिए लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक किया था।

उसके बाद उन्होंने कई प्रिंट शूट और टीवी विज्ञापनों में एक मॉडल के रूप में काम किया था। उन्होंने 2017 में टीवी सीरियल “मेरी दुर्गा” से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, जिसमें उन्होंने ‘संजय प्रिंस अहलावत’ की भूमिका निभाई थी।

इस टीवी सीरियल के बाद वह कई टीवी सीरियल जैसे मरियम खान: रिपोर्टिंग लाइव, लाल इश्क, कौन है, ए जिंदगी, अनुपमा आदि में दिखाई दिए थे।

उन्होंने 2019 में वेब सीरीज “दिल ही तो है 2″ के साथ अपना डिजिटल मीडिया डेब्यू किया था। इसके बाद, उन्होंने वेब सीरीज ”इश्क आज कल” और ”दिल ही तो है 3” में अभिनय किया था।

2020 में, उन्होंने “तेरे नाल रहना” गीत के म्यूजिक वीडियो में अभिनय किया था।

शिक्षा और योग्यता (Education & qualification)

स्कूल:-ज्ञात नहीं
कॉलेज/विश्वविद्यालय:-S.K. सोमैया कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स, मुंबई
योग्यता:-B.COM

परिवार (Family)

पिता का नाम:-भूषण कलनावत (बिज़नस)
माता का नाम:-अनीता कलनावत
भाई का नाम:-N/A
बहन का नाम:-1 बहन (नाम ज्ञात नहीं)

प्रेम सम्बंध, वैवाहिक स्थिति, बच्चे (Affair, Marital status, children)

वैवाहिक स्थिति:-अविवाहित
गर्लफ्रेंड:-उर्फी जावेद (अभिनेत्री)
पत्नी का नाम:-N/A

सोशल मीडिया प्रोफाइल (Social Media Profile)

Instagram:-पारस कलनावत
Facebook:-पारस कलनावत
Twitter:-N/A
Wikipedia:-पारस कलनावत

पारस कलनावत के रोचक तथ्य (facts about Paras Kalnawat)

  • अपने ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान, उन्होंने डांस सीखने के लिए टेरेंस लुईस की डांस एकेडमी में प्रवेश लिया था।
  • वह अपने डांस गुरु, टेरेंस लुईस को अपनी प्रेरणा मानते है।
  • उन्होंने बैरी जॉन के ऐक्टिंग स्कूल से ऐक्टिंग सीखी है।
  • पारस बचपन में बहुत शर्मीले थे। उन्होंने अपने स्कूल के दिनों में शायद ही किसी लड़की से बात की हो।
  • पारस कलनावत को जूते इकट्ठा करना बहुत पसंद है।
  • उन्होंने कई प्रिंट और टेलीविजन विज्ञापनों के लिए भी मॉडलिंग की है।
  • वह एक फिटनेस फ्रीक हैं और नियमित रूप से जिम जाते हैं।
  • वह भगवान गणेश जी के प्रबल अनुयायी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *